ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की मजबूती के साथ ही लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर से लेकर हर घर तक पार्टी की पहुंच बनाने पर मंथन हुआ।

स्वराज आश्रम में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इस देश और प्रदेश में दुविधा की स्थिति बनी हुई है। सरकार की योजनाओं से जनता में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड में भी अव्यवस्थाएं फैली हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट करने, उनमें जोश भरने के साथ ही विभिन्न मुद्दों उन्हें दिए जा रहे हैं ताकि सरकार की नाकामियां जनता के बीच पहुंचाई जाएं। जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए और उन पर अमल करने पर जोर दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने बूथ स्तर की कमेटियों के गठन पर भी जोर दिया। शहर विधायक सुमित हहृदयेश ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ हैं। ऐसे में हम सबका दायित्व बनता है, उन्हें उचित सम्मान दिया जाए। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती से उभरेगी जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।

जिला सम्मेलन में करन माहरा, यशपाल आर्य, गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, महेश शर्मा, दीपक बल्यूटिया, मयंक भट्ट, महेंद्र सिंह पाल, सतीश नैनवाल समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page