ख़बर शेयर करें -
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते हुए वरिष्ठ युवा नेता चेयरमैन पद के दावेदार पीयूष मिश्रा

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

लालकुआं। पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध त्यौहार छठ महापर्व यहां धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को लालकुआं छठ पूजा समिति समेत नगर के आधा दर्जन क्षेत्रों में किये गए छठ महोत्सव के भव्य आयोजन में पहुचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम जन प्रतिनिधियो ने छठ मैया की पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।

लालकुआं छठ पूजा समिति द्वारा छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी क्षेत्रवासियो को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति व आस्था का पर्व होने के साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द का संगम है। उन्होंने कहा कि भक्ति और आस्था का पर्व छठ पूजा हमें जीवन में उल्लास और धैर्यवान बनने की प्रेरणा देता है।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमेन पवन चौहान, समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र शाह, महामंत्री दीन बन्धु गुप्ता, संरक्षक प्रेमनाथ पण्डित, कन्हैया लाल, भावनाथ पण्डित, संरक्षक रविशंकर तिवारी, डॉ रमेश प्रजापति, राधेश्याम यादव, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी , युवा व्यवसाई लालकुआं चेयरमैन पद के दावेदार पीयूष मिश्रा, धन सिंह बिष्ट, बॉबी संभल ,राजलक्ष्मी पण्डित, गीता शर्मा, सरस्वती पण्डित, रंजू देवी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष मीना रावत , व्यापार मंडल संगठन मंत्री कृष्णानंद भट्ट, व्यापार मंडल प्रचार मंत्री रवि अनेजा, व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदन सिंह राणा युवा व्यवसाई अर्पित खुराना,युवा भाजपा नेता हरीश नैनवाल बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी सहित सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया।
इधर वार्ड नंबर 1 स्थित छठ पूजा स्थल पर नगर पंचायत द्वारा छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 25 एकड कालौनी, वार्ड नंबर एक एवं घोड़ानाला स्थित बंगाली कॉलोनी में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तमाम गणमान्य व भक्तजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page