ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अभी से नेताओं ने दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। लोकसभा सीटों पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। बुधवार को नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि अगर पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह कांग्रेस को जीत हासिल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।

डॉ उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी इस परम्परागत सीट पर परचम फहराना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की लगातार 40 वर्ष तक सेवाएं की हैं। किसानों , व्यापारियों , आम जन मानस की समस्याओं के हल के लिए उनके द्वारा वर्षों से सड़क से लेकर माननीय हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जा रही है। डा० गणेश उपाध्याय ने अपनी दावेदारी को पुख्ता एवं मजबूत बताते हुए दावा किया कि किसान नेता के रुप में कृषि कानूनों की वापसी की लड़ाई को तराई और भांवर के किसानों को साथ लेकर सड़क से लेकर उच्च न्यायालय उत्तराखंड में लड़ाई लड़ी। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सर्मा के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने हेतु कार्यवाही जिला एवं सत्र न्यायालय जनपद ऊधम सिंह नगर के माध्यम उनके द्वारा लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी होने के नाते सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में उनको उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों का सम्पर्क प्राप्त है। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दो बार छात्र संघ अध्यक्ष रहने के दौरान सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व छात्र नेताओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। 40 वर्षों में आम आदमी , सरकारी कर्मचारी, इंजीनियर्स संघ, शिक्षक, वकील, मजदूर संघों से सम्पर्क उनको मजबूत प्रत्याशी बनाते है। यदि राष्ट्रीय नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हुए उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित रूप से नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट को कांग्रेस की झोली डालेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खजान पांडे, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र खनवाल, पीसीसी सदस्य एन बी गुणवंत, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी भोला दत्त भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री सोहेल सिद्दीकी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन चिलवाल, पूर्व छात्र अध्यक्ष डॉ०बालम बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष उमेश कबड़वाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव डॉ०मयंक भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर गोपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कलौनी, व्यारी नेता जीवन कार्की, नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबड़वाल, उत्तराखंड किसान कांग्रेस महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, व्यापारी नेता आफताब हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी कुंदन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्पाताल मनमोहन कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गरमपानी जमुनादत्त कत्यूरा, जिलाञपंचायत सदस्य अंकित शाह, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भीमताल हिमांशु पाण्डे, महामंत्री गोविंद बगड़वाल, जिला महामंत्री भानू पड़लिया, जिला सचिव नवीन आर्या आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page