ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

लालकुआं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर काग्रेंस कार्यालय से शुरू हुई जोकि सम्पूर्ण नगर के मुख्य मार्गो से होते काग्रेंस कार्यालय में संपन्न हुई जिसके बाद काग्रेंस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।यात्रा शुरु होने से पूर्व काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद यात्रा शुरू हुई।
बताते चले कि नगर काग्रेंस कामेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह व काग्रेंस विधानसभा प्रभारी एंव पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के संयुक्त नेतृत्व में सैकडों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जोकि सम्पूर्ण नगर में निकाली गई। यात्रा शुरु होने से पूर्व काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद यात्रा शुरू हुई।

–इस दौरान काग्रेंस विधानसभा प्रभारी एंव पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी भ्रष्टाचार और मंहगाई के मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष लोगों में नफरत परोस रहा है उन्होंने कहा कि सभी धर्म ,जाति और संप्रदाय के लोगों में एकता होना जरुरी है उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है उन्होंने कहा कि लोग काग्रेंस को सत्ता में लाने के लिए तैयार है और आने वाला समय काग्रेंस का है।

इधर वरिष्ठ काग्रेंस नेता कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि आज देश में किसान मर रहे है, बेरोजगारी से युवा परेशान है ,महिलाएं परेशान है ,महंगाई आसमान छू रही है इन सभी के लिए काग्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है उन्होंने कहा कि देश में अलगाववाद का माहौल है ऐसे में लोगों को एकता के सुत्र में बाधने के लिए काग्रेंस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हैं उन्होंने भाजपा को हर मोर्चे पर फैल बताया इस यात्रा में मुख्य रूप से लाल कुआं कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह रवि शंकर तिवारी महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी कांग्रेस नेत्री मीना रावत कांग्रेस जिला मंत्री युवा नेता भुवन पांडे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा समाजसेवी कांग्रेसी नेता नंदन दुर्गापाल नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद लाल कुआं में कांग्रेस के किंग मेकर कहे जाने वाले हरीश बिसोती अल्पसंख्यक मोर्चे से सईद अहमद एवं अन्य कांग्रेसियों ने भाग लिया

You cannot copy content of this page