

हरिद्वार । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 12 प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। परीक्षाएं 19 जनवरी 2026 से 5 जुलाई 2026 तक चलेंगी।
● 19 से 22 जनवरी 2026 : न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा 2023
● 25 जनवरी 2026 : प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा 2025 (वस्तुनिष्ठ)
● 31 जनवरी 2026: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य लिखित परीक्षा 2024 (महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल)
● 8 फरवरी 2026: प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या इंटर कॉलेज सीमित विभागीय परीक्षा 2025
● 14 मार्च 2026: अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024 (सचिवालय/लोक सेवा आयोग)
● 22 मार्च 2026: अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 (महिला कल्याण विभाग)
● 5 अप्रैल 2026: प्रवक्ता इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा 2025
● 12 अप्रैल 2026 : सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग)
● 26 अप्रैल 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा 2025
● 17 मई 2026: सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025
● 14 जून 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) परीक्षा 2025
● 5 जुलाई 2026 : सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025


