
हरिद्वार। अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आईं उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी, 5 करोड़ रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था. पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी को पकड़कर मोबाइल बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं।
उत्तराखंड के हरिद्वार में अंकिता भंडारी मामले से चर्चा में आईं उर्मिला सनावर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने, परिवार की छवि धूमिल करने, 5 करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं. रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के करीब 12 घंटे के भीतर सहारनपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।



