
नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में पीलिया फैलने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पेट से जुड़ी बीमारियों के चलते दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय छात्र रितेश जीना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ज्योलीकोट निवासी 26 वर्षीय नीमा जोशी की बरेली में मौत हो गई।
नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में जून माह में डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड के एक के बाद एक मामले सामने आने लगे

