ख़बर शेयर करें -

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के बरी गांव में कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

 

थाना मोरी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। ग्राम पंचायत बरी निवासी करम चंद (38) और सुमन (25) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान सुमन ने करम चंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page