ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। दून में एक युवक के साथ हुई मारपीट और उसे बंधक बनाए जाने के मामले में हवाला नेटवर्क कनेक्शन जुड़ गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मामला हवाला से जुड़ा प्रतीत होने की पुष्टि की है। बताया कि युवक ने मारपीट का केस कराया है। मामले में हवाला लेनदेन का पता लगाने पर आयकर विभाग को जांच करने की रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

पुलिस के मुताबिक युवक मुंबई में हवाला के जरिए होने वाले कुल तीन करोड़ रुपये के भुगतान के सिलसिले में यहां पहुंचा था। गांधी रोड स्थित होटल में उसे 50 लाख रुपये कैश दिया जाना था। इसके बाद वह कोड मुंबई भेजता। वहां इसकी होटल मालिक के बताए अनुसार व्यक्ति को डिलीवरी होती है। आरोप है कि होटल मालिक और उसके साथियों ने युवक को बंधक बना लिया। जबरन उससे रकम कलेक्शन का विशेष कोड भिजवाया।

 

इसी कोड के आधार पर मुंबई में हवाला की रकम की डिलीवरी हो गई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता और काले धन के लेनदेन की आशंका को देखते हुए तुरंत आयकर विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। अब आयकर विभाग इस पूरे नेटवर्क और अवैध लेनदेन की गहराई से जांच करेगा। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित ने फिलहाल पुलिस में मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें मुख्य आरोपी सुमन नाम के शख्स और उसके अज्ञात साथियों को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page