ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में फॉरेक्स ट्रेडिंग और बिटकॉइन निवेश के नाम पर 15 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

 

ग्राम शांतरशाह निवासी सावन कुमार जयंत ने पुलिस को ठगी की शिकायत की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक कंपनी में निवेश करने और प्रति महीने सात फीसदी लाभ देने का लालच देकर रकम ठग ली। रकम वापस मागने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सावन कुमार जयंत ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि आरोपी कोटक महिंद्रा लाईफ इंश्योरेंस के मैनेजर विपिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, बिजेश पुत्र धर्म सिंह, धर्म सिंह और रजनीश पुत्र जगदीश चारों निवासी सहारनपुर ने अपनी गारंटी बताकर सावन कुमार और अन्य ग्रामीणों से लाखों रुपये लविश चौधरी, तबरेज आलम और अख्लाक द्वारा संचालित बोटब्रो कंपनी ने निवेश कराए। आरोप है कि सावन कुमार जयंत ने तीन लाख रूपये और संजीव कुमार ने आठ लाख 10 हजार रुपये कुल 15 लाख 10 हजार रुपये कंपनी में निवेश किए। लेकिन तय समय के बाद न तो लाभांश मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। बाद में कंपनी का ऑनलाइन पोर्टल भी बंद हो गया। संपर्क करने पर सभी आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि कंपनी के नाम पर पहले भी अन्य लोगों से ठगी की खबरें सामने आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने नई कंपनी में निवेश करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारने की धमकी दी। वहीं एसएचओ बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page