ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुरानी एमजी कार के सौदे के नाम पर खानपुर विधायक उमेश शर्मा से साढ़े चार लाख की ठगी हो गई। विधायक के मैनेजर असद खान ने राजपुर थाने में शिकायत दी है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

तहरीर के अनुसार, विधायक उमेश कुमार के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के मैनेजर के मोबाइल पर अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी मॉरिस कार बेचने का प्रस्ताव भेजा था। व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें दिखाने के बाद सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और वाहन की डिलीवरी देहरादून में देने की बात कही गई।

आरोप है कि विधायक की ओर से अलग-अलग तारीखों में कुल 4.50 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। भुगतान मिलने के बाद जब कार भेजने को कहा गया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कार बेचने के बहाने धोखा देकर रुपये लिए हैं।

इसके बाद उसने न तो वाहन भेजा और न ही रकम लौटाई। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विवरण खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page