ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद सामने आए कथित शुद्धिकरण मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने से जुड़े आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 196 और 299 के साथ एससीएसटी एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद कांग्रेस लगातार दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही थी। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किए थे।

अब शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे। जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, लगाए गए आरोपों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल करेगी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद हल्द्वानी का यह मामला एक बार फिर राजनीतिक रूप से गरमाने के आसार हैं। कांग्रेस लंबे समय से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठाती रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page