ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चौफुला-कठघरिया सड़क पर नहर कवरिंग कार्य के लिए लालकुआं के क्रशर से आई रेत के साथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वाला डंपर का हेल्पर निकला। आशंका है कि क्रशर में लोडर से डंपर में रेता भरते वक्त हादसा हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक जयपुर बीसा, लालकुआं निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मदन सिंह डंपर में हेल्पर था। वह रविवार सुबह अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि दोपहर को रेता लोड करने के लिए एक डंपर क्रशर के अंदर आया। मुख्य चालक खाना खाने गेट पर रूका तो पवन अंदर तक गाड़ी ले गया। आशंका जताई जा रही है कि पवन डंपर में उस जगह लीकेज पर कट्टा लगा रहा था, जहां से रेता बाहर निकलता है। ऊपर से लोडर चालक ने लापरवाही से रेत डाल दिया जिसमें वह दब गया। कई देर तक गाड़ी आगे नहीं बड़ी तो दूसरा चालक भेजकर हल्द्वानी के चौफुला-कटघरिया मार्ग में सड़क किनारे रेता अनलोड करा दिया। शाम को मजदूर सलीम और उसका साथी जैसे ही रेत निकालने लगे तो व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम एक महिला यहां पहुंची और उसने मृतक की पहचान अपने भतीजे के रूप में की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि गोरापड़ाव स्थित क्रशर में घटना की बात आ रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके लिए सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page