ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आलू बीमा राशि कम मिलने के मामले में बीमा कंपनी के अधिकारियो के साथ बैठक की। किसानों को कम बीमा दिए जाना पर विधायक ने नाराज़गी व्यक्त की।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ भीमताल विकास भवन मैं बैठक की। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल कृषि बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां के किसान केवल अपनी खेती पर निर्भर रहकर अपनी आजीवका चलाते हैं। इस वर्ष वर्फबारी व बारिश नहीं होने से किसानों को काफ़ी नुकसान हुआ है। पहले तो एचडीएफसी ऐग्रो बीमा कम्पनी व एसबीआई कम्पनी द्वारा किसानों को पिछले 2 साल से आलू, फल आदि का बीमा नहीं दिया था । किसानों द्वारा बीमा कम्पनी से अपना आलू,फल आदि फसल का बीमा कराया गया था। किसानों द्वारा कम्पनी को जमा की गई प्रीमियम राशि तक बीमा कम्पनी द्वारा किसानों को नहीं दी गई थीं। विधायक के बार बार कहने के बाद अब बीमा कम्पनी द्वारा किसानों का आलू बीमा बैंको को भेज दी गई । जो किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि की तुलना के बहुत कम है। विधायक कैड़ा ने कहा सूखा पड़ने से सबसे जायदा नुकसान, आलू बाहुल्य क्षेत्र धारी, व रामगढ़ के किसानो को हुआ, बीमा कंपनी द्वारा धारी में केवल दो फीसदी , रामगढ़ में चार फीसदी के हिसाब से बीमा दिया गया । जोकि बीमा कंपनी द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया गया है जबकि बीमा कंपनी को 23 फीसदी पैसा जमा किया गया है। विधायक कैड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नही किया जायेगा।

विधायक ने कहा बीमा कंपनी बताए किस अनुपात के हिसाब से किसानों को बीमा दिया जा रहा है।णविधायक ने कहा जिस कारण से किसान परेशान हैं। किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। विधायक कैड़ा ने एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी के अधिकारियो को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक के किसानों को आलू, फसल, फल आदि का यथा शीघ्र उचित बीमा देने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page