ख़बर शेयर करें -

गदरपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए कूटरचित अभिलेखों के आधार पर स्थायी निवास और जाति प्रमाण-पत्र बनवाने की पुलिस ने जांच की। ऐसे ही मामले में पुलिस ने दस लोगों पर केस दर्ज किया। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि प्रमाण-पत्रों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। जांच में पाया गया कि कुछ आवेदकों के स्थानीय निवास, पारिवारिक संबंध साबित करने के लिए उन दस्तावेजों का प्रयोग किया गया, जिनका संबंधित गांव या परिवार के वास्तविक अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा था। बताया कि जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ दस्तावेजों में दूसरे लोगों के नाम, पते और पारिवारिक विवरण का इस्तेमाल किया गया। आधार एवं बिजली कनेक्शन संबंधी रिकॉर्ड में कथित तौर पर अलग-अलग नाम मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका प्रयोग कर प्रमाण-पत्र हासिल करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। रिपोर्ट में कुछ व्यक्तियों के बयान, फोन में उपलब्ध रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों का उल्लेख किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page