ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश के साथ तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।
बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शहर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते वातावरण में ठंडक लौटी जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक शुरू हुई बारिश से माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूम रहे पर्यटकों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई पर्यटक आसपास की दुकानों, होटलों और शेडों की ओर भागते नजर आए। आधी रात से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

बारिश रुकने के बाद मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। स्थानीय निवासी जगजीत कुकरेजा, प्रदीप सिगरोहा का कहना है कि बारिश से तापमान में आई गिरावट ने मौसम को और अधिक खुशगवार बना दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page