

राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुल 29 मंत्री हैं। इनमें से मुख्यमंत्री गहलोत समेत 19 कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि नौ राज्य मंत्री के पद पर हैं। कांग्रेस ने इस बार सरकार के तीन मंत्रियों के टिकट काटे हैं और तीनों ही कैबिनेट मंत्री हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ हैं।गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी को इस बार टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने हवामहल सीट से उनकी जगह आरआर तिवाड़ी को मैदान में उतारा है। कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी का टिकट काटकर गुड़ामालानी सीट से कर्नल सोनाराम को टिकट दिया गया है। कर्नल सोनाराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।
झोटवाड़ा सीट से कृषि मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लालचंद कटारिया की जगह अभिषेक चौधरी को टिकट दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अभिषेक चौधरी का मुकाबला भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ से है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा से डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ हैं।






