ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड में सक्रिय गुलदार को बुधवार रात शिकारियों ने ढेर कर दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

बीते सोमवार को गुलदार प्रभावित गांव गजल्ड का दौरा करने के बाद प्रमुख सचिव वन और प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने यहां शूटर तैनात करने के आदेश दिए थे। सोमवार रात से ही यहां शूटर जॉय हुकिल और रमेश बड़थ्वाल ने वन विभाग की टीम के साथ डेरा डाला हुआ था। बुधवार रात आखिरकार गजल्ड का नरभक्षी गुलदार शिकारियों की गोली का निशाना बन गया। गजल्ड में गुलदार के ढेर होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। इस गुलदरा ने बीते गुरुवार को एक व्यक्ति को मार डाला था। गुलदार के डर से शिक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के 62 स्कूलों को गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया था। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गजल्ड में विभागीय टीम और शिकारी दल तैनात किया गया था। बुधवार की रात गुलदार को टीम ने मार गिराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page