ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र के तहत अणां गांव के एक युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार अणां गांव निवासी 22 वर्षीय लक्की पुत्र हरीश राम सोमवार को अपने छह दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पचना गांव गया था। शादी में उसने डांस भी किया, लेकिन रात में ही पांच युवक घर आ गए और लक्की घर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार दिनभर वह उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम पिता ने बेटे की गुमशुदगी लिखी। बुधवार की स्कूल जा रहे बच्चों और ग्रामीणों ने जंगल के किनारे युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण राजस्व पुलिस को जानकारी दी। राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। भंडारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। इस मामले में किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं सौंपी है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। मृतक अविवाहित है। अणं से पचना की पैदल दूरी चार किमी, जबकि सड़क से सात किमी है। हालांकि अभी तक युवक की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। मामला हत्या का है या हादसे का इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
अणां निवासी लक्की दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दो महीने पहले ही वह घर आया था। उसका शव जंगल में मिलने से गांव में दहशत है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। बुधवार को शव मुन्नी देवी पत्नी जीवन सिंह, पप्पू पुत्र रतन सिंह ने जंगल में किसी युवक को सोते हुए देखा उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद युवक की पहचान लक्की कुमार पुत्र हरीश राम के रूप में हुई। नायाब तहसीलदार भूपाल गिरी, राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी, मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते जंगल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गरुड़ सुनील दोसाद, एडवोकेट नरेश बिष्ट, तारा रावत, पुष्कर सिंह, राजेंद्र किरमोलिया आदि ने घटना पर गहरा दुख जताया। मामले का खुलासा करने को कहा।

Ad Ad

You cannot copy content of this page