ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। किच्छा में शनिवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल मूल की महिला की मौत हो गए जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। दिल्ली से कार में सवार महिला समेत चार लोग नेपाल जा रहे थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। तीन घायलों को उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page