ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने रुद्रपुर स्थित एक एजेंसी संचालक पर कनाडा समेत कई देशों का वीजा दिलाने के नाम पर बड़ी रकम लेने और काम न होने पर पैसा वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और बकाया राशि वापस दिलाने की मांग की है।

 

वार्ड नंबर-5, तेजा फौजा, गदरपुर निवासी गुरबचन सिंह पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पुत्र को कनाडा भेजने के लिए रुद्रपुर स्थित एक ओवरसीज एजुकेशनल नेटवर्क के संचालक दीपक कुमार अरोरा से संपर्क किया था। आरोप है कि कनाडा, स्विट्जरलैंड, हंगरी, माल्टा, ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड का वीजा दिलाने के नाम पर अलग-अलग चरणों में उनसे कुल 22 लाख रुपये लिए गए, लेकिन सभी वीजा आवेदन निरस्त हो गए। पीड़ित का कहना है कि कुल भुगतान में से अब तक केवल 5 लाख रुपये ही वापस किए गए हैं, जबकि शेष राशि लौटाई नहीं जा रही है। कोतवाल (प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page