
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी, आईपीएस-आरआर 2023 बैच को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार जनपद में तैनाती दी गई है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती मिली है।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधम सिंह नगर और लव शर्मा को नैनीताल भेजा गया है।
इसी क्रम में तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सभी अधिकारियों के संबंधित जनपदों और पुलिस इकाइयों में कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों की नई तैनाती से रिक्त पदों को भरने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुरूप जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

