ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को हुए दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटों की मौत हो गई। पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान यह घटना हुई। गैस लगने से तीनों की मौत की आशंका है।

 

जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट टैंक में लगे शटरिंग खोलने उतरे थे। बताया जा रहा है कि तभी शटरिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट भी टैंक में उतर गया। वह भी काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी मां 59 वर्षीय सरस्वती भी टैंक में उतर गईं।

 

काफी देर तक तीनों के बाहर नहीं आने पर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के तीनों को बाहर निकालकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. मोहित ने बताया कि तीनों को रात करीब 8.40 बजे अस्पताल लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ चोरगलिया तारा सिंह राणा सहित पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई।

बताये गया है कि बिष्ट परिवार मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा स्थित कौंता गांव का रहने वाला है। बड़ा बेटा धर्मेंद्र प्लंबर और छोटा बेटा कुशल प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। दोनों मां के साथ गौलापार के मानपुर गांव में रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page