ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल पर पहाड़ बर्फ लकदक मिलेंगे। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर तक उत्तराखंड बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मसूरी, चकराता, धनौल्टी, हर्षिल, औली, जोशीमठ, चोपता, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों को बर्फ मिलने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन राज्य के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। गुरुवार के लिए पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से राज्य में मौसम बदलेगा और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कुछ जगहों पर अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। साथ ही ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद है। यह दौर शनिवार और रविवार तक रहने का अनुमान है और वीकेंड पर राज्य में दो हजार मीटर तक की ऊंचाई में बसे इलाकों में बर्फबारी की पूरी संभावना बन रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक नए साल पर यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों पर खूब बर्फ मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page