ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक के गांव गोलना में मवेशियों के लिए घास काटने गए दंपति पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत है।

गोलना निवासी 65 वर्षीय खीम सिंह पुत्र सुघान सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में घास काट रहे थे। तभी अचानक से ततैया के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनको बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि खीम सिंह के सिर पर ततैया ने कई डंक मारे थे, जिसके चलते उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। वहीं, उनकी पत्नी विमला देवी की आंख, हाथ और गाल पर डंक मारे थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page