ख़बर शेयर करें -

भीमताल। उत्तराखंड में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के सामने 300 से अधिक कांग्रेस जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं।


भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मै भीमताल भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में विधिवत रूप से कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व मै विधायक प्रत्याशी रहे, व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य समेत सैकड़ो लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली हैं। इस दौरान सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाज़पामय हो गया है। इसलिए मोदी जी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है ।

विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी व अजय भट्ट के नेतृत्व में आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र भीमताल सहित पूरे प्रदेश में हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है।


इस दौरान सांसद भट्ट ने सभी नवांगुतों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया । उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाया । उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश की भांति प्रदेश का भी चौमुखी विकास हो रहा है। आज देशवासियों को आगमी 5 वर्षों में भारत के तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने और विकसित देशों में शुमार होने का पूरा भरोसा है । साथ ही वर्तमान नीतियां और हालत बताते हैं कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम होने वाला है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक, प्रदेश स्तर व विधानसभा स्थर पर ज्वाइनिंग अभियानों में विभिन्न पार्टियों के राजनैतिक कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ रहा रहा है।


विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख चम्पा आर्य रामगढ़ ,जिला पंचायत सदस्य ममता सागर, पूर्व में भीमताल विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े प्रकाश आर्य, भीमताल कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष खष्टी राघव,प्रधान राजू पलड़िया,बाली राम, पुष्कर सिंह रैकवाल, अमन थापा, दीवान राम हेमा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, भावना देवी, राजेश कुमार, पंकज कुमार दिनेश चंद्र, कमल सुयाल, दीवान राम, शेखर पलड़िया, हेम भट्ट, नन्दन सम्मल, विशन मेहता, दयाल बेलवाल, लाल सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर राम सहित 300 से अधिक लोगो ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।


इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जॉयनिंग समिति के प्रदेश सयोजक गोबिंद बिष्ट, गोपाल रावत,खीमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, अंकित पांडेय, प्रदीप बिष्ट, नरेश नयाल, नितिन राणा, बहादुर नगदली, भावना महरा अनिल चनौतिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page