ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भुमेश अग्रवाल, चेयरमैन, हिमालय एजुकेशन सोसाइटी; श्रीमती रीता अग्रवाल; विवेक अग्रवाल, प्रॉ वाइस चेयरमैन एवं श्रीमती श्रेयल अग्रवाल डायरेक्टर, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी; तथा विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री रंजना शाहि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इंटर-हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने समूह गायन प्रतियोगिता में अपनी मधुर आवाज़ों से देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में अद्भुत तालमेल और ऊर्जा का प्रदर्शन किया, वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने इंटर-हाउस “द हेनरी” प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की मिसाल पेश की।

उत्सव में जन्माष्टमी की छटा भी देखने को मिली। नन्हें-मुन्ने कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। दही-हांडी प्रतियोगिता ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page