ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में इस बार सियासी समीकरण पूरी तरह उलटते दिखे। कई जगह निर्दलियों ने राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर दी तो कहीं वोट बराबरी के बाद पर्ची से परिणाम निकला। रामनगर ब्लॉक –
निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी, जो संजय नेगी की पत्नी हैं, ने 19 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को 12 वोट से हराया। कोटाबाग ब्लॉक
यहाँ पर भाजपा की मनीषा जंतवाल और कांग्रेस की चित्रा बिष्ट को बराबर 14-14 वोट मिले। एक सदस्य ने मतदान नहीं किया, जिससे स्थिति असमंजस में आ गई। अंतिम निर्णय पर्ची द्वारा लिया गया, जिसमें मनीषा जंतवाल विजयी घोषित हुईं।भीमताल ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 28 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हिमांशु पांडे को केवल 10 वोट मिले। वोटों का अंतर: 18 रहा। यहां भाजपा की एकतरफा जीत रही। बेतालघाट ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशी अंकित शाह ने भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू गरिमा नैनवाल को हराकर चौंकाया।
हल्द्वानी ब्लॉक –
यहाँ बीजेपी से मंजू गौड़ निर्विरोध के रूप में ब्लॉक प्रमुख बनीं हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख: वीरेन्द्र सिंह मेहरा, कनिष्ठ उप प्रमुख: कमल सिंह भंडारी रही। ओखलकांडा ब्लॉक –
यहाँ भाजपा के केडी रुवाली निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने। ज्येष्ठ प्रमुख: सुमित नदगली कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र कुमार बने। धारी ब्लॉक में
यहाँ से निर्दलीय भावना आर्य बनीं ब्लॉक प्रमुख, भाजपा प्रत्याशी को मात दी। रामगढ़ ब्लॉक में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय दीपक आर्या ने जीत दर्ज की है। वह रामगढ़ से ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।
नैनीताल जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में इस बार निर्दलियों का दबदबा देखने को मिला, वहीं कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। रामनगर, धारी जैसी जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि हल्द्वानी, भीमताल और ओखलकांडा में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा। राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव कई मायनों में संदेश छोड़ गया है कि स्थानीय समीकरण अक्सर पार्टी लाइन से इतर भी जाते दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page