ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। दस मई को शुरू हुई गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के पांच दिन के अंतराल में दोनों धामों में अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें हार्ट अटैक और बेहोशी के कारण यात्रियों की मौत हुई है। इनमें नौ श्रद्धालुओं की मौत यमुनोत्री यात्रा पर हुई है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, बुधवार को 60 वर्षीय ठाकुर भाई निवासी सूरत गुजरात की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान चढ़ाई चढ़ते वक्त मौत हो गई। जबकि बीते मंगलवार शाम 65 वर्षीय राम प्रसाद निवासी गांधीनगर गुजरात, 67 वर्षीय दक्षा बेनी निवासी अहमदाबाद तथा 62 मनोहर दत्ता राम निवासी मुंबई की यमुनोत्री धाम दर्शन के दौरान मौत हो गई, जबकि 76 वर्षीय शोभा निवासी गोवा गंगोत्री की यात्रा के दौरान मौत हुई। गंगोत्री रूट पर पंजाब निवासी 49 वर्षीय पवन सिंह की भी मौत हुई है। इससे पहले कपाटोद्घाटन के प्रथम दिन ही यमुनोत्री में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page