ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के सेली में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप उसकी विवाहित बेटी और हरियाणा निवासी दामाद पर लगा है। घटना के बाद से बेटी और दामाद फरार हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस के मुताबिक, सेली में एक युवती के पति के साथ मिलकर पिता पर कातिलाना हमले की सूचना मिली। पड़ताल में पता चला कि 50 साल के चंद्रशेखर पाण्डे पुत्र नारायण दत्त पाण्डे ने दो माह पहले हरियाणा में रह रही बड़ी बेटी का विवाह वहीं किया था। 20 जून को बेटी और दामाद गांव आए थे। यहां उनका चंद्रशेखर से विवाद हो गया। आरोप है कि बेटी और दामाद ने चंद्रशेखर पर हमला किया। पीट-पीटकर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। आठ साल की बेटी के साथ उन्हें घर में बंदकर दोनों फरार हो गए। चंद्रशेखर की पत्नी और गांव के लोग उनको सीएचसी धौलादेवी लाए। जांच में पता चला कि चंद्रशेखर के हाथ-पांव में फ्रैक्चर है। सिर पर गंभीर चोट थी। डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। सोमवार को परिजन उन्हें एसटीएच लाए। रास्ते में दम तोड़ दिया।

और दामाद ने पीट-पीटकर मार डाला ग्रामीण,दोनों फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page