
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला मे कृषि विभाग की गाड़ी येके 04सीबी 1819 कैन्टर गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। उन्हों हादसे में घायल तीनों का हालचाल जाना।
जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग की यह गाड़ी आज खाई में गिर गई। हादसे में चालक कमल जोशी पुत्र हरीश जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी मानाघेर की मौके पर मृत्यु हो गई। सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता पुत्र हरक सिंह 59 व पंकज सिंह 27 पुत्र लक्ष्ममण सिंह निवासी धानाचुली, रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पस्या घायल हो गए थे। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा मे प्राथमिक उपचार किया गया।
सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे दुर्घटना में घायलों का हाल जाना! घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री कैड़ा ने उचित उपचार हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेज दिया है। स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिलने पर मंत्री श्री कैड़ा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे, घायलों का हाल चाल जाना, प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना मे घायल तीन लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया है! हॉस्पिटल मे डाक्टरों से घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है। मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर कराने को कहा! जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा मे पोस्टमार्टम कराया गया! मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों व घायलों को मुआवजा देने को कहा है।

