ख़बर शेयर करें -

 

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग हादसों में चार कांवड़ियों की मौत हो गई।

 

रविवार देर शाम हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर रिमझिम ढाबे के पास बुलेट और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो कांवड़िए संदीप मलिक (35) निवासी शामली और विपिन (40) निवासी शामली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसी के निकट कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया।

 

दूसरी ओर नारसन शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक 25-30 वर्षीय कांवड़िए की सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बैग से 6110 रुपये और मोबाइल मिला है। फोन बंद होने से मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

लिब्बरहेड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय कांवड़िए की मौत हो गई। उसकी पहचान मांगा निवासी बड़ौत उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हरिद्वार-मंगलौर बाईपास हादसे में मारे गए दोनों कांवड़ियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page