ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराधों के प्रति त्वरित कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने रात में घरों की दीवार फांदकर महिलाओं के कपड़े चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक महेश नगर, नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 19 जून की रात्रि लगभग 03:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया तथा बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा महिला की गरिमा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की पहचान एवं शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ द्वारा की जा रही है।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं वायरल वीडियो के आधार पर अथक प्रयासों के उपरांत आज 24 जून को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए गए।गिरफ्तार अभियुक्त निकेत सिंह बिष्ट, उम्र- 34 वर्ष, पुत्र- खीम सिंह बिष्ट निवासी- समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी का निवासी है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरा नगर, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड

मनोज कुमार, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल थे।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page