ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मलबा आने के कारण यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

तीन यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Related News

You cannot copy content of this page