ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवि निदेशक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। आरोपी नेपाली मूल का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो.पीवीबी सुबह्मण्य की तहरीर पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यमणि भंडारी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला एसआई अनिता नेगी को सौंपी गई है।

 

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुब्रमणयम ने बताया कि घटना अगस्त की है। यह मामला तब संज्ञान में आया जब छात्राएं अपनी टीसी लेने के लिए आई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की। पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया और देवप्रयाग थाने में लिखित शिकायत के साथ ही आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित भी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page