ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राजपुरा हल्द्वानी मे रक्तदान शिविर का विधायक सुमित हृदयेश ने शुभारंभ किया। उन्होंने दान दाताओं का किया आभार व्यक्त।
हल्द्वानी नगर निगम के राजेंद्र नगर (वार्ड- 12) राजपुरा स्थित चामुंडा मंदिर जन मिलन केंद्र में “मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति” द्वारा “स्व. बालकिशन देवकी देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक, हल्द्वानी” के विशेष सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रिबन काट कर किया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में खून की डिमांड काफी ज्यादा रहती है।
ऐसे समय में रक्तदान शिविर का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है।
नेक कार्य रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देने के लिये विधायक सुमित हृदयेश ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति परिवार को सफल शिविर के लिये बधाई प्रेषित की।
रक्तदान शिविर प्रातः 11:30 बजे से शुरू होकर अपराह्न 2:30 बजे तक चला। इसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विक्रम रंधावा, मलय बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी, योगेश जोशी, सुमित कुमार, नेहा, त्रिलोक बनोली, अविनाश रंधावा, हरकेश सिंह, राजो टंडन, शशि आर्या, विरमा चौहान, बेनेट चरण, मनीष चौहान, प्रियांशु आर्य, श्याम बाबू आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page