ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं डी वी एस कॉलेज देहरादून के बीच अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर एक एम ओ यू पर हस्ताक्षर हुए हैँ। दोनों संस्थानों के मध्य यह सयुंक्त करार हुआ है। सयुंक्त करार पर मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से कुलसचिव प्रो. पी डी पंत तथा डी वी एस कॉलेज की तरफ से कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वी पी पाण्डेय ने हस्ताक्षर किये।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. पंत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अकादमिक और शोध गतिविधियों में गुणवत्ता और इन्हें प्रोत्साहन देने के के लिए दूसरे संस्थानों से अनुबंध किये जाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध में सुधार लाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय लगातार अन्य संस्थानों से अनुबंध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page