ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री सुमित हृदयेश जी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केक काटकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां की जनता के लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग और शहीदों के बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण की मूल भावना पहाड़, मैदान और यहां के प्रत्येक नागरिक के विकास, सम्मान, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़ी हुई थी। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर उन सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लें, जिसके लिए हमारे आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया था।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिला अध्यक्ष राहुल छिमवल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का दिन भी है। आज हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि जिन उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था, वे कितनी पूरी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की अस्मिता, जनता के अधिकारों और प्रदेश के विकास के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और समग्र विकास की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विधायक सुमित हृदेश महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष राहुल छिमवल हरिश मेहता हेमंत बगड़वाल मलय बिष्ट अमित रावत हेमंत साहू महेश आनंद शंकर कोहली ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा जाकिर हुसैन हाजी सुहेल सिद्दीकी जया कर्नाटक देवेंद्र मेहर गोविंद बगड़वाल बबलू बिष्ट हाजी शाद अली गणेश टम्टा उदित करायत मंजू दानू ताहिर भाई संदीप भैंसोड़ा मनोज भट्टआदि उपस्थित रहेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related News

You cannot copy content of this page