ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यसमिति की घोषणा की है, इसमें 121 कार्य समिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित सदस्य और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य में संगठनात्मक जिला उत्तरकाशी से केदार सिंह रावत, चमोली से सुरेंद्र सिंह नेगी व आनंद सिंह रावत, रुद्रप्रयाग से शकुंतला जगवाण, वीरेंद्र सिंह बिष्ट बने हैं। टिहरी से विजय सिंह पंवार मेहरबान सिंह रावत, लखीराम जोशी, अतर सिंह तोमर, देहरादून ग्रामीण और महानगर से क्रमशः नीरू देवी, ऋषिराज डबराल, आदित्य कुमार, हरिद्वार से संजय सहगल, रुड़की से मयंक गुप्ता, राजपाल, मास्टर नागेंद्र को बनाया गया है। पिथौरागढ़ से केदार जोशी चंद्रा पंत, बागेश्वर से बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, सुभाष पांडे, नैनीताल से नवीन दुम्का, गोविंद सिंह बिष्ट, बिंदेश गुप्ता बने हैं। काशीपुर से खिलेंद्र चौधरी राम महरोत्रा, आशीष गुप्ता, शैलेंद्र मोहन सिंघल, हरभजन सिंह चीमा, ऊषा चौधरी और ऊधम सिंह नगर से अनिल चौहान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page