ख़बर शेयर करें -

पंतनगर। नगला गोल गेट के पास सोमवार दे, शाम को बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने मौके पर जबकि दूसरे की किच्छा सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के निशांत विहार, मुखानी निवासी 49 वर्षीय कुलदीप अरोड़ा पुत्र गुरुबख्श अरोड़ा, 48 वर्षीय गुलशन कुशवाहा सोमवार शाम बाइक से किच्छा से हल्द्वानी जा रहे थे। शाम छह बजे नगला गोल गेट के पास सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। मौके से मिले आधार और फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page