ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

नैनीताल-शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। अब बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिसको लेकर नैनीताल सीओ के नेतृत्व में एसओजी को शामिल करते हुए टीम गठित की गई है।

पहले चरण में हल्द्वानी में चला अभियान

बुधवार को शहर में एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते पर जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद नशा तस्करी पर रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता थी। पहले चरण में हल्द्वानी में अभियान चलाकर काफी हद तक नशे की रोकथाम लगाई गई।

दूसरे चरण अब नैनीताल पर फोकस

उन्होंने बताया कि अब दूसरे चरण में नैनीताल शहर को शामिल किया गया है। जिसमें शहर में वृहद अभियान चलाकर नशे पर लगाम लगाई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि अभियान में एसओजी टीम को भी शामिल किया गया है। टीम की कमान सीओ विभा दीक्षित संभालेंगी।

स्कूलों में भी टीम करेगी जागरूक

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस स्कूलों में जाएगी और वहां बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए उन्हें इससे बचने के लिए जागरूक करेगी। पीड़ित किशोराें और युवाओं की काउसंलिंग भी की जाएगी।

सड़क, सुरक्षा पर भी फोकस

एसएसपी ने बताया कि जिले भर में नाबालिग किशोरों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। अगले सप्ताह से यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन संचालित किए जाने पर रोक लगाई जाएगी। बैठक में कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ रोहिताश सिंह सागर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page