ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शनिवार सुबह राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है। घटना से ऐठान गांव में मातम छा गया।

You cannot copy content of this page