ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में आधी रात के बाद रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बरामदे में सो रहे 29 वर्षीय अमन ठाकुर की कथित तौर पर उसके मुंहबोले जीजा ने हत्या कर दी। वारदात के बाद अमन का शव पूरी रात बरामदे में पड़ा रहा और घर के भीतर सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी जीजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, उत्तर प्रदेश निवासी अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर पिछले करीब तीन साल से जवाहर नगर में परबीना पत्नी स्व. जगदीश के घर में उसकी मुंहबोला बेटा बनकर रहता था। परबीना की चार बेटियां प्रीति, कशिश, रागिनी और नेहा तथा 14 वर्षीय बेटा वंश है। जबकि परबीन की बेटी कशिश की शादी पास ही रहने वाले निक्की उर्फ राजेंद्र से हुई थी। परबीना के मुताबिक मंगलवार रात कशिश अपने भाई वंश के साथ मायके में थी, जबकि वह बड़ी बेटी प्रीति की ससुराल रामपुर गई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में अमन और निक्की के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अमन घर के बाहर बरामदे में जाकर सो गया। बताया गया कि अमन ने शराब पी रखी थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद निक्की वापस आया और बरामदे में सो रहे अमन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय घर के अंदर कशिश और वंश सो रहे थे। वारदात इतनी खामोशी से हुई कि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं हो सकी। सुबह जब कशिश के बाहर निकलनी तो अमन बरामदे में मरा पड़ा था। परबीना ने पुलिस को बताया कि निक्की को अपनी पत्नी कशिश व अमन के रिश्तों को लेकर शक था और इसी शक के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों के सुपुर्द किया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शक के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी * को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page