ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना भी हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

 

मंगलवार को सुबह से चटक धूप खिली और भगवान भाष्कर ने तेवर दिखाए। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सोमवार तक सामान्य रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को दो डिग्री इजाफे के साथ 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। हालांकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।

 

हवाएं चलने और हल्की बारिश के चलते ठंड का अहसास हुआ। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 16 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page