ख़बर शेयर करें -

 

गोपेश्वर (चमोली)। देश के प्रथम गांव माणा में असम रेजीमेंट और पुलिस के जवानों के बीच मारपीट हो गई। विवाद कथित तौर पर मेजर के वाहन रोकने को लेकर शुरू हुआ। मामले में पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह की तहरीर पर मेजर अनमोल प्रीत और 10 से अधिक साथी जवानों के विरुद्ध बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि माणा गांव के पास पुलिस बेरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही थी। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थिति थी। इसी दौरान 64 इंजीनियरिंग असम रेजीमेंट के मेजर अनमोल प्रीत अपने वाहन से वहां पहुंचे। वाहनों के कागज चेकिंग में हो रही देरी को लेकर मेजर और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद मेजर चले गए लेकिन कुछ देर बाद अन्य जवानों के साथ लौटे और होमगार्ड के साथ मारपीट की। विवाद की सूचना मिलने पर बदरीनाथ के सब इंस्पेक्टर और एक जवान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मेजर और उनके साथ आए जवानों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी मौके से चले गए।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि

मारपीट में मेजर सहित अन्य जवानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। असम रेजीमेंट का पक्ष जानने के लिए उनके उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page