ख़बर शेयर करें -

संपादक-अजय अनेजा।

हल्दुचौङ-धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहीदी को समर्पित श्री दशमेश कृपा सेवक जत्था द्वारा दिन सोमवार को पंचायत भवन प्राथमिक पाठशाला जग्गी बंगर हल्दुचौङ में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेक पुरुषों एवं महिलाओं के द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लिया गया

इस अवसर पर 5 महिलाओं एवं 51 पुरुषों द्वारा 56 यूनिट रक्तदान किया गया वही बताया कि पूर्व में भी श्री दशमेश कृपा सेवक जत्था के द्वारा समय-समय पर अनेक कार्यक्रम किए जाते रहे है इसमें मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह खाती, शैलेंद्र दुमका, रमेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, विजय सिंह ,राजेंद्र सिंह ,त्रिलोक सिंह, के अलावा अनेक लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page