ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने आज जिले में सात उप जिलाधिकारी के तबादले कर दिए हैं। नई तैनाती के तहत राहुल शाह हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी और परितोष वर्मा कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी होंगे। स्थानांतरण आदेश के तहत परितोष वर्मा उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी, राहुल शाह उप जिलाधिकारी, रामनगर से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तुषार सैनी उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी, कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी, (न्यायिक), नैनीताल से उप जिलाधिकारी, रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी, विपिन चन्द्र पन्त, उप जिलाधिकारी, श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी, मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page