ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं, एक युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले में एक अन्य घायल का भी मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, मधुमक्खियों के हमले में कई बच्चे भी घायल हुए हैं।

बृहस्पवितार को कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ के साथ ही चीख पुकार मच गई। लोग जमीन पर ही लेट गए, जबकि कई लोग रेलवे फाटक पार कर लोगों के घरों में घुस गए।
इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोकुल सिंह बिष्ट (55), सतीश चंद्र खंतवाल (65), लाल सिंह (56) और एक युवती की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।
साथ ही सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सतीश चंद्र खंतवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती और गोकुल सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा लाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
आसपास के लोगों ने बताया कि पास में ही बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों पर मधुमक्खियों के छाते बने हुए हैं। इन पेड़ों पर किसी केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके चलते मधुमक्खियां आक्रोशित हुई होंगी। वहीं, मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग दहशत में हैं और बूचड़ी रेलवे फाटक से भी गुजरने से कतरा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page