ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। यूपी के रेहड़ निवासी व्यापारी ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर तमंचे के बल पर पांच लाख रुपये वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

व्यापारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र में उसकी पेंट की दुकान है। 16 जून को केहरीपुर रेहड़ निवासी पिंकी उर्फ परमजीत कौर एक महिला और दो पुरुषों के साथ दुकान पर आई थी। 22 जून को पिंकी की साथी रजविंदर कौर ने पेंट कराने के बहाने उसे कुंडेश्वरी बुलाया। आरोप है कि वहां महिला ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। होश आने पर उसने महिला को आपत्तिजनक हालत में पाया। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला पहुंचे और मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि कनपटी पर रिवाल्वर रखकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। दस लाख रुपये मांगकर एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया। 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और लिए गए। अब फिर रुपये मांगे जा रहे हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page