ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रमुख शहर हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही।

रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार आधी रात को रात को स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।

 

वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।

अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में चार्जिंग में लगी स्कूटी और वहां खड़ा टेंपो भी जल गया। बताया गया कि हादसे के दौरान स्टोर बंद था और कर्मचारी भीतर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page